दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पुलिस ने घर से शव किया बरामद

स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिका चक गांव में दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने बहु के गले में फांसी लगा उसकी हत्या कर दी.

दरियापुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिका चक गांव में दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने बहु के गले में फांसी लगा उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर उसके शव को ठिकाने लगाने की योजना बनायी जा रही थी. तभी पुलिस पहुंच गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. हालांकि ससुराल वाले पुलिस की भनक लगते ही घर से फरार हो गये. मृतका 25 वर्षीया गुड़िया देवी सनोज राय की पत्नी बतायी जा रही है. मृतका का मैके सोनपुर थाना क्षेत्र के पहलेजा में है. सूचना मिलने के बाद मृतका के मैके वाले यहां पहुंचे और पुलिस के समक्ष अपना फर्द बयान दर्ज कराया. मैके वालों ने बताया कि वर्ष 2024 में गुड़िया की शादी धूमधाम से सनोज राय के साथ हुई थी. लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे अक्सर प्रताड़ित करते रहते था. मैके वालों ने दहेज को लेकर फांसी लगा हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >