मढ़ौरा एसडीओ निधि राज ने स्कूलों का किया निरीक्षण, बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए किया प्रेरित

मढ़ौरा एसडीओ निधि राज ने स्थानीय स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की। छात्रों से संवाद कर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

मढ़ौरा अनुमंडल पदाधिकारी निधि राज ने स्थानीय उच्च विद्यालय मढ़ौरा व प्रखंड क्षेत्र के नौतन पंचायत ग्रामीण इलाकों के सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं की वास्तविक हकीकत को परखा. निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय में नामांकित बच्चों की कुल संख्या के अनुपात में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से आकलन किया.

उन्होंने कक्षाओं में बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त टेबल, कमरों की उपलब्धता और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जांच की. इसके साथ ही, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद के मैदान, क्रिकेट बैट-बॉल और सांस्कृतिक गतिविधियों के वाद्ययंत्रों यथा साउंड सिस्टम, हारमोनियम तथा तबला की उपलब्धता को भी जांचा परखा गया.

एसडीएम ने नौतन पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय नौतन और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिक्रमपुर पहुंचकर विद्यालय की छात्र शिक्षक अनुपात में मूलभूत बुनियादी सुविधाओं सहित रसोईघर का जायजा लेकर बच्चों के लिए बन रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की विशेष रूप से जांच की. उन्होंने स्कूल परिसर की साफ-सफाई को लेकर शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

जांच के क्रम में एसडीएम निधि राज विभिन्न कक्षाओं के भीतर गई और बच्चों से संवाद किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई से जुड़े जरूरी सुझाव दिए और उन्हें लगन से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >