सारण में SBI एटीएम पर ग्राहक से 25 हजार रुपये और एटीएम कार्ड की ठगी

सारण के मढ़ौरा स्थित SBI ATM पर एक ग्राहक के साथ 25 हजार रुपये और एटीएम कार्ड की ठगी हुई है. दो लोगों ने मदद के बहाने ग्राहक को ठग लिया. पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

सारण: स्थानीय थाना क्षेत्र के मढ़ौरा पेट्रोल पंप के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में एक शातिर ठगी का मामला सामने आया है.अज्ञात अपराधियों ने एक ग्राहक को झांसा देकर 25 हजार रुपये और उनका एटीएम कार्ड उड़ा लिया.

पीड़ित बाबू के असोईयां गांव निवासी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि वे सोमवार को उक्त एटीएम से पैसे निकालने गए थे.ट्रांजैक्शन के दौरान उनका एटीएम कार्ड और नकदी मशीन में ही फंस गई.

इसी दौरान वहां मौजूद दो लोगों ने एटीएम के पास लिखे एक नंबर पर फोन करने की सलाह दी.कॉल करने पर दूसरी तरफ से एक व्यक्ति ने उन्हें गढ़देवी चौक स्थित एटीएम के पास बुलाया.

जब पीड़ित वहां पहुंचे, तो आरोपी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया.शक होने पर जब वे वापस एसबीआई एटीएम लौटे, तो वहां से एटीएम कार्ड और 25 हजार रुपये गायब मिले.

घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत बैंक पहुंचकर अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया और स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manokamna Singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >