सारण: मढ़ौरा नगर पंचायत की स्थायी सशक्त समिति की बैठक, नौ नई योजनाओं को मिली प्रशासनिक मंजूरी

मढ़ौरा नगर पंचायत की स्थायी सशक्त समिति की बैठक में 9 नई विकास योजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी मिली है. इन योजनाओं से नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और निर्माण कार्यों में तेजी आएगी. समिति ने पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने पर जोर दिया है.

Madhaura Nagar Panchayat: स्थानीय नगर पंचायत सभागार में शनिवार को स्थायी सशक्त समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. मुख्य पार्षद रूबी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में उप मुख्य पार्षद धीरज कुमार और कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र मुख्य रूप से शामिल रहे.

पिछली बैठकों के प्रस्तावों की हुई संपुष्टि

बैठक के दौरान पिछली बैठकों में पारित प्रस्तावों और चल रही कार्ययोजनाओं की संपुष्टि की गयी. इसके साथ ही नगर के विकास को गति देने के लिए नौ नई कार्ययोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी.

यह भी पढ़ें :

गया जी समेत 7 जिलों में पत्थर खनन की तैयारी, रोहतास में 478 हेक्टेयर वन भूमि चिह्नित; जानें किन जिलों में शुरू होगी प्रक्रिया

रात में अचानक भरभराकर गिरा घर, 6 घंटे मलबे में दबे रहे किशुन मांझी, सुबह ग्रामीणों ने पहुंचकर जिंदा निकाला

बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर

स्वीकृत योजनाओं के तहत नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराया जायेगा. समिति ने विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने पर जोर दिया.

पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ होंगे कार्य

बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर धरातल पर उतारा जायेगा. विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया.

समिति सदस्यों ने रखे सुझाव

स्थायी सशक्त समिति के सदस्य चितरंजन कुमार सिंह और सत्येंद्र कुमार ने भी बैठक में हिस्सा लिया और नगर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव रखे.

मौके पर नगर पंचायत के कनीय अभियंता शशि शेखर सिंह, लेखापाल रणधीर सिंह सहित अन्य कार्यालय कर्मी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार BPSC TRE 4 फॉर्म कैसे भरें? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर फीस पेमेंट की पूरी प्रोसेस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >