विधायक रणधीर सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया, समर्थकों ने केक काटकर दी शुभकामनाएं

मांझी के विधायक रणधीर सिंह का जन्मदिन उनके कार्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया. समर्थकों और जनता ने केक काटकर विधायक को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु की कामना की. इस अवसर पर स्नेह और सम्मान का माहौल रहा, जहां विधायक के जनसेवा कार्यों की सराहना की गई.

Randhir Singh Birthday: मांझी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को जलालपुर स्थित कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. समर्थकों और क्षेत्र की जनता ने केक काटकर विधायक का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

समर्थकों ने विधायक के प्रति जताया स्नेह और सम्मान

कार्यक्रम में लोगों ने विधायक रणधीर सिंह के प्रति स्नेह, सम्मान और विश्वास व्यक्त किया. समर्थकों ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता के हित में विधायक का योगदान सराहनीय है. उन्होंने विधायक के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की.

जन्मदिन समारोह के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा. लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और विधायक के दीर्घायु होने की कामना की.

बड़ी संख्या में समर्थक रहे मौजूद

इस अवसर पर राजन तिवारी, जागा सिंह, बिमल तिवारी, प्रमुख अखिलेश पासवान, मुकेश कुमार सिंह, लगन देव तिवारी, ओमप्रकाश गिरि, सत्य किशोर पुरी, विशाल सिंह, मुकेश सिंह सगड्डी, राजेश सिंह जलालपुर, रमन सिंह मुखिया सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे. सभी ने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति अपना स्नेह और समर्थन व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >