टीकमपुर के नवनिर्मित भगवती स्थान में हुई मां भगवती की स्थापना

तरैया के टीकमपुर गांव में नवनिर्मित भगवती स्थान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां भगवती की प्रतिमा स्थापित की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है।

तरैया प्रखंड के टीकमपुर गांव में नवनिर्मित भगवती स्थान में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार व विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मां भगवती की स्थापना की गयी. इस दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की.

ग्रामीण अरुण सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मां भगवती के लिए नये स्थान का निर्माण कराया गया है. नवनिर्मित स्थान पर विधिवत पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान के बाद मां भगवती की स्थापना की गयी. स्थापना के अवसर पर सावन की ग्वाला पूजा भी प्रारंभ हुई. जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पूजा-अर्चना व स्थापना कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया. श्रद्धालुओं ने मां भगवती के जयकारे लगाये और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न हुआ.

मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि राहुल सिंह, सारण विकास मंच के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, वीरेश सिंह, अरुण सिंह, अमरजीत राम, प्रभुनाथ सिंह, सुजीत कुमार सिंह, निरंजन सिंह, महेश भगत, संतोष राम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >