छपरा. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले केंद्रीय कार्यकारिणी के आहवान पर लोको पायलट व सहायक लोको पायलट व गॉर्ड के द्वारा जंक्शन पर 36 घंटे का भूख हड़ताल शुरू किया गया. इस संदर्भ में शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि 16 सूत्री मांगों को लेकर यह भूख हड़ताल किया जा रहा है. आने वाले समय में अगर हम लोगों की मांग को पूरा नहीं किया जाता है. तो हम लोग बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे. कर्मियों के द्वारा अपनी 16 सूत्री मांगों में रनिंग भता दरो में 25 फीसदी की वृद्धि, लोको पायलट गार्ड को छह घंटे निर्धारित ड्यूटी, 70 किलोमीटर भत्ते को आयकर से मुक्ति, दो रात से ज्यादा रात्रि ड्यूटी नहीं देने, 36 घंटे में अंदर हेड क्वार्टर वापसी, सहायक लोको पायलट को एडिशनल एलाउंस व रिस्क अलाउंस मिलने, एनपीएस यूपीएस को रद करते हुए ओपीएस लागू करना, इएमयू व एमइएमयू में सिग्नल मैन वर्किंग बंद करने समेत अन्य मांगे शामिल थी. इस दौरान शाखा सचिव ओपी सिंह, मदन पासवान, समरेश कुमार, रविकांत सिंह रणधीर सिंह, दीपक कुमार, अभिनव कुमार, राकेश कुमार, शांतनु कुमार, नवीन कुमार, मुकेश कुमार, राजेश कुमार सिंह प्रथम, अनवर रजा, आशिक कुमार, संजय कुमार, रणजीत सिंह, वैभव कुमार, अनुराग तिवारी, अभिषेक राज गर्ग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
