सारण में क्षत्रिय समाज की आपात बैठक, कमेश्वर सिंह पर हमले की निंदा

सारण जिला क्षत्रिय महासभा परिसर में क्षत्रिय छात्रावास में एक आपात बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन के अध्यक्ष कमेश्वर सिंह पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की गई. समाज ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Saran News: सारण जिला क्षत्रिय महासभा परिसर स्थित क्षत्रिय छात्रावास में क्षत्रिय समाज की आपात बैठक आयोजित की गयी. बैठक में संगठन के अध्यक्ष कमेश्वर सिंह पर हुए जानलेवा हमले की सर्वसम्मति से घोर निंदा की गयी. उपस्थित सदस्यों ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए हमले में शामिल दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की.

डीएम-एसएसपी को सौंपा जायेगा ज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा जायेगा. ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की जायेगी कि हमले में शामिल सभी अपराधियों और उपद्रवियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये तथा उनके खिलाफ कठोर एवं निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाये.

घायलों के प्रति जतायी संवेदना

बैठक में घटना में घायल हुए सभी निर्दोष लोगों के प्रति क्षत्रिय समाज ने गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. साथ ही, अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान घायल हुए पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों, महिला पुलिसकर्मियों तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की गयी.

समाज के सदस्यों ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पुलिस और प्रशासन के कर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की.

शांति और सौहार्द बनाये रखने की अपील

बैठक में प्रशासन से समाज में अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने का आग्रह किया गया. सदस्यों ने कहा कि दोषियों पर समय रहते कार्रवाई होने से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सकती है.

क्षत्रिय समाज ने क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द का वातावरण कायम रखने की अपील की.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >