28 और 29 जून को है छुट्टी फिर भी खुला रहेगा छपरा का जयप्रकाश विश्वविद्यालय, जानिए क्यों लिया गया यह फैसला

JPU UG Admission 2026: जेपीयू में स्नातक सत्र 2026-30 के नामांकन के लिए 30 जून अंतिम तिथि है. नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए रविवार और अन्य अवकाश के दिन भी कॉलेज कार्यालय खुले रहेंगे.

सारण से प्रभात किरण हिमांशु की रिपोर्ट
JPU UG Admission 2026:
जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. 30 जून नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित है. छात्रों की सुविधा को देखते हुए विश्वविद्यालय ने रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी कॉलेज कार्यालय खुले रखने का निर्देश दिया है, ताकि नामांकन प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके.

अवकाश के दिन भी कॉलेज क्यों खुलेंगे?

विश्वविद्यालय के निर्देश के अनुसार नामांकन प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसलिए रविवार और अन्य घोषित अवकाश के दिनों में भी कॉलेज कार्यालय खुले रहेंगे. हाल ही में मुहर्रम की छुट्टी के दौरान भी कॉलेजों में नामांकन कार्य जारी रहा. अब 28 जून को रविवार और 29 जून को कबीर जयंती के अवकाश में भी कार्यालय खुलेंगे.

Saran News: हेल्प डेस्क और वेरिफिकेशन व्यवस्था कैसी रहेगी?

विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को निर्देश दिया है कि नामांकन से जुड़े हेल्प डेस्क सक्रिय रखें. फॉर्म सत्यापन के लिए अधिकृत प्राध्यापक, विभागाध्यक्ष और संबंधित कर्मचारी अवकाश के दिन भी मौजूद रहेंगे. इससे छात्रों को दस्तावेज सत्यापन में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

सारण की खबरें यहां पढ़ें

29 जून तक अंतिम मौका

पहली मेरिट सूची में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को 29 जून तक हर हाल में अपने नामांकन फॉर्म का वेरिफिकेशन कराना होगा. निर्धारित तिथि के बाद फॉर्म सत्यापन नहीं किया जाएगा. वेरिफिकेशन के समय इंटर का अंकपत्र, प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा.

Jai Prakash University: नामांकन की पूरी प्रक्रिया क्या है?

छात्र सबसे पहले जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी पहली मेरिट सूची में अपना नाम देखें. जिन पांच कॉलेजों का विकल्प आवेदन के समय दिया गया था, उनमें से किसी एक कॉलेज का आवंटन मेधा सूची के आधार पर किया गया है. मेरिट सूची डाउनलोड करने के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रति और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज में फॉर्म का सत्यापन कराना होगा. सत्यापन के बाद ही कॉलेज ऑनलाइन शुल्क जमा करने का विकल्प उपलब्ध कराएगा. शुल्क जमा होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी.

छात्रों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

छात्र समय से पहले कॉलेज पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन करा लें. सभी मूल और आवश्यक प्रमाण पत्र साथ रखें. अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द नामांकन प्रक्रिया पूरी करना बेहतर होगा. 30 जून तक पहली मेरिट सूची के आधार पर नामांकन पूरा किया जाएगा. इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से रिक्त सीटों की स्थिति के अनुसार अगली मेरिट सूची जारी की जा सकती है.

Also Read: सारण के चेतन परसा में आम के बागान में लगी भीषण आग, मच गई अफरा-तफरी, जानिए कैसे टला हादसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >