जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने जारी किया टाइम टेबल, जानिए कब और कहां होगी बीएड परीक्षा

JPU BEd Exam 2026: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JPU) ने बीएड पार्ट टू फाइनल इयर सत्र 2024-26 की परीक्षा के लिए कमर कस ली है. परीक्षा 11 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगी. एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जानिए कहां और कब मिलेगा.

JPU BEd Exam 2026: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीएड पार्ट टू फाइनल इयर सत्र 2024-26 की परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. परीक्षा 11 अगस्त से शुरू होगी और 17 अगस्त तक मुख्य विषयों की परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है और छपरा, सीवान व गोपालगंज के सभी बीएड कॉलेजों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित किया जा रहा है.

सारण के छात्रों का राजेंद्र कॉलेज में केंद्र

सारण जिले के बीएड कॉलेजों में नामांकित छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र छपरा स्थित राजेंद्र कॉलेज को बनाया गया है. वहीं सीवान और गोपालगंज जिले के छात्रों की परीक्षा डीएवी कॉलेज सीवान में आयोजित होगी. दोनों केंद्रों पर परीक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कराने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के भतीजे की दवा दुकान में चोरी, शटर तोड़कर 2.67 लाख कैश ले गए चोर; CCTV में पूरी वारदात

सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी परीक्षा

बीएड फाइनल इयर पार्ट टू की परीक्षा एक पाली में आयोजित की जायेगी. परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है. 11 से 17 अगस्त के बीच मुख्य विषयों की परीक्षा होगी. वहीं पांच से छह अगस्त तक संबंधित कॉलेजों में प्रैक्टिकल और ईपीसी-4 की परीक्षा आयोजित की जा चुकी है.

कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर बनी रणनीति

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की गयी है. प्रमंडल के दोनों परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के लिए ऑब्जर्वर की टीम भी गठित की गयी है. केंद्राधीक्षकों को परीक्षा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

सीटिंग अरेंजमेंट को व्यवस्थित रखने और परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के निर्देशों का पूरी तरह पालन कराने को कहा गया है.

एडमिट कार्ड में गलती है तो कॉलेज से करें संपर्क

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि यदि किसी छात्र या छात्रा के एडमिट कार्ड में किसी तरह की त्रुटि है तो वह तत्काल अपने संबंधित महाविद्यालय से संपर्क करें. कॉलेज स्तर से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर एडमिट कार्ड में त्रुटि का सुधार कराया जायेगा.

ये है बीएड फाइनल इयर परीक्षा का शेड्यूल

11 अगस्त - कोर्स 7बी के तहत पेडागॉजी ऑफ स्कूल सब्जेक्ट पार्ट-2 12 अगस्त - कोर्स 8 के तहत नॉलेज एंड करिकुलम 13 अगस्त - कोर्स 9 के तहत असेसमेंट ऑफ लर्निंग 14 अगस्त - कोर्स 10 के तहत क्रिएटिंग एंड इंक्लूसिव स्कूल 17 अगस्त - कोर्स 11 के तहत ऑप्शनल कोर्स

इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज पार्ट थर्ड का एडमिट कार्ड जारी

जेपीयू के वोकेशनल कोर्स के अंतर्गत इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज सत्र 2023-26 पार्ट थर्ड की परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा का आयोजन 11 से 18 अगस्त तक एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जायेगा.

सोशल साइंस ब्लॉक में बनाया गया परीक्षा केंद्र

इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज पार्ट थर्ड की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय परिसर स्थित सोशल साइंस ब्लॉक को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा नियंत्रक के अनुसार परीक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

11 से 18 अगस्त तक चलेगी परीक्षा

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 11 अगस्त को ऑनर्स पेपर-5, 12 अगस्त को पेपर-6, 13 अगस्त को पेपर-7 और 14 अगस्त को जीईएस की परीक्षा होगी. वहीं 18 अगस्त को गंगा सिंह कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जायेगी.

यह भी पढे़ं: शर्मनाक... स्ट्रेचर नहीं मिला तो बीमार पत्नी को पीठ पर लाद लिया पति, व्यवस्था पर उठे सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >