बनियापुर. दीवाल काट कर अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी दुकान से लाखो रुपये के आभूषण की चोरी कर ली है. मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ बाजार स्थित मधु ज्वेलर्स की है. जहां दुकान के पिछले दीवाल को काटकर तिजोरी में रखे आभूषण चुरा लिए हैं. घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदान ने बताया कि चोरों ने दुकान का दीवाल काट दुकान से सोने-चांदी के पायल, ब्रासलेट आदि आभूषण की चोरी कर ली है. घटना की सूचना तब हुई जब मंगलवार को दुकानदार ने दुकान खोला. मामले में पीड़ित दुकानदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. चोरों ने घटना का साक्ष्य छिपाने की नियत से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी चुरा लिए हैं. वही घटना की सूचना पर सदर इंस्पेक्टर किरण शंकर,सहाजितपुर थानाध्यक्ष सुरज कुमार शर्मा घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच-पड़ताल में जुट गये.
सहाजितपुर में ज्वेलरी दुकान से लाखों के आभूषण चोरी
दीवाल काट कर अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी दुकान से लाखो रुपये के आभूषण की चोरी कर ली है.
