सारण: इसुआपुर में मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक, सदस्यों को सौंपी गयी जिम्मेदारी

इसुआपुर ईदगाह परिसर में मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव की तैयारियों के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया और सदस्यों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

Mohammad Sahib Birthday: मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर इसुआपुर ईदगाह परिसर में शनिवार को अरसद रहमानी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस अवसर पर मोहम्मद साहब के जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाने के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

कार्यक्रम की तैयारियों की हुई बिंदुवार समीक्षा.

बैठक में मौजूद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अजमल रहमानी, सैनिक कैंटीन के प्रबंधक पूर्व सैनिक एमडी वारिस सहित समिति के अन्य सदस्यों ने विभिन्न सुझाव दिए. वहीं आगामी कार्यक्रम की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गयी.

ईदगाह परिसर की व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा.

बैठक में ईदगाह परिसर की साफ-सफाई, सजावट, रोशनी, पेयजल तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गयी. जन्मोत्सव को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

सदस्यों को सौंपी गयी अलग-अलग जिम्मेदारी.

इस दौरान कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सदस्यों के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां भी तय की गयीं. साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ कार्यक्रम मनाने पर जोर दिया गया.

समिति के दर्जनों सदस्य रहे मौजूद.

बैठक में मौलाना इजहार अशरफ, मो. चांद अख्तर, हाफीज साबिर, बबलू अंसारी, मकबूल अंसारी, हाजी निजामुद्दीन, सूफी रियाजुद्दीन, नौशाद आलम सहित दर्जनों समिति के सदस्य मौजूद थे.

Also Read: बिहार में खुलेंगे नए बालू घाट, 15 अक्टूबर के बाद शुरू होगी नीलामी, जानें सरकार का पूरा प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >