सारण में फिर बढ़ी गर्मी, दो दिन में 4 डिग्री चढ़ा तापमान; 35 डिग्री पहुंचा पारा

बीते दो दिनों में सारण का तापमान 4 डिग्री बढ़कर 35°C तक पहुंच गया है. सुबह से निकल रही तेज धूप और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. बच्चों के स्कूल से लौटते समय बीमार पड़ने की खबरें चिंताजनक हैं.

Saran News: बीते दो दिनों में छपरा के तापमान में करीब चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. गत शनिवार तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास था, जबकि रविवार से तापमान में वृद्धि शुरू हुई. मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. दो-तीन दिनों में अचानक तीन से चार डिग्री तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है.

सुबह करीब सात बजे से ही तेज धूप निकल जा रही है. दोपहर तक धूप का असर काफी तेज बना रहता है. शाम में तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर होती है, लेकिन दिनभर धूप रहने के कारण उमस से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. बढ़ती गर्मी का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई देने लगा है.

दिन के समय लोग जरूरी काम होने पर ही सावधानी के साथ घर से निकल रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों से जरूरी काम के लिए शहर आने वाले लोगों को भी तेज धूप के बीच अपना काम निबटाना पड़ रहा है.

स्कूल से लौटते समय बीमार पड़ रहे बच्चे

दोपहर 12 बजे के बाद धूप का असर काफी तेज हो जा रहा है. स्कूलों की छुट्टी के बाद घर लौटते समय बच्चे तेज धूप की चपेट में आ रहे हैं, जिससे उनके बीमार पड़ने की शिकायत सामने आ रही है.

पिछले एक सप्ताह से तापमान में गिरावट के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही थी. लेकिन बीते दो दिनों से सुबह सात बजे से ही तेज धूप निकलने लगी है. ऐसे में सुबह स्कूल जाने के दौरान भी बच्चों को परेशानी हो रही है.

स्कूल से लौटते समय यदि रास्ते में जाम लग जाता है तो बच्चे और अभिभावक काफी देर तक तेज धूप में फंसे रहते हैं. इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

शहर के मौना चौक, मेवालाल चौक, कटहरी बाग और सांढ़ा समेत कई इलाकों में विभिन्न निर्माण कार्यों के कारण मुख्य मार्ग बाधित हैं. इन रास्तों पर जाम की समस्या अधिक होने के कारण स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बाजारों में अभी कारोबार की रफ्तार धीमी

आगामी सावन माह को देखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है, लेकिन कारोबार की रफ्तार अभी धीमी है. दुकानदारों के अनुसार सुबह से तेज धूप रहने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदार कम संख्या में शहर पहुंच रहे हैं.

शाम पांच बजे के बाद बाजारों में खरीदारी बढ़ रही है. फिलहाल बाजार में जो भीड़ दिखाई दे रही है, उसमें सावन माह से जुड़ी खरीदारी करने वाले लोगों की संख्या अधिक है.

कई थोक मंडियों में सुबह नौ बजे के आसपास भी सन्नाटा दिखाई दे रहा है. साहेबगंज, सरकारी बाजार और करीमचक स्थित थोक फल-सब्जी मंडियों में दिन के समय चहल-पहल कम देखी जा रही है. वहीं हथुआ मार्केट में दोपहर के समय भी भीड़ दिखाई दे रही है. शहर के अन्य बाजारों में शाम के बाद ही खरीदारों की संख्या बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat kiran himanshu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >