मशरक. अंचल क्षेत्र पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने थाना अंचल कार्यालय में थाना प्रभारी के साथ बैठक की. जिसमें इसुआपुर के थानाध्यक्ष कमल राम, मशरक के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार, तरैया के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह और पानापुर के थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम शामिल हुए. होली पर्व एवं रमजान को लेकर विधि व्यवस्था पर पैनी नजर रखने के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण को रोकने, वारंटी की गिरफ्तारी करने, रमजान और होली पर्व को लेकर विशेष निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार थाने में दर्ज मामले को ससमय निष्पादन करें. उन्होंने कहा कि रमजान शुरू हो चुका है थाना क्षेत्र के वैसे सभी इलाकों पर विशेष ध्यान दें. होली पर्व को लेकर शहर के चौक-चौराहों पर विशेष नजर बनाए रखें. अफवाह फैलाने वालों की पहचान समय से कर आवश्यक कारवाई करे साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग में तेजी लाने को कहा है. बढ़ते वाहन दुर्घटना को रोकने के लिए दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें और अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान लागातार चलाएं, ताकि वाहन दुर्घटना को रोका जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
