छपरा.
जदयू ने विधानसभा की विधिवत तैयारी शुरू करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम शुरू कर दिया है. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को सर्किट हाऊस में छपरा एवं मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र की बैठक का आयोजन किया गया. दो पालियों में आयोजित बैठक में प्रखंड, नगर व पंचायत के अध्यक्ष, प्रभारी व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की. बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी रणविजय कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बूथ स्तर पर समर्पित कार्यकर्ता साथियों की कमेटी का गठन किया जाना है. कमेटी में समाज के सभी वर्गों को नेतृत्व दिया जाना चाहिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए एनडीए के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगे. जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि संगठन की बदौलत किसी भी तरह की जंग जीती जा सकती है. आप लोग हर बूथ पर मजबूत साथी को जोड़ने का काम करेंगे. मढ़ौरा विधानसभा प्रभारी संजय गिरि एवं छपरा विधानसभा प्रभारी संदेश महतो ने कहा कि प्रदेश का निर्देश है कि 15 मार्च तक बूथ कमेटी का गठन कर सूची उपलब्ध करानी है. उन्होंने कहा कि समय सीमा के अंदर बूथ कमेटी बनाने में सारण अव्वल रहेगा. बैठक में आनंद किशोर सिंह, जयप्रकाश यादव, ओमप्रकाश शर्मा, अरशद परवेज मुन्नी, पशुपतिनाथ पटेल, जयप्रकाश महतो, सुनील सिंह कश्यप, महेश सिंह, इं प्रभाष शंकर, रविंद्र सिंह, इम्तेयाज परवेज, गामा सिंह, चंद्रभूषण पंडित, संजय सिंह, अनिल सिंह, कुसुम देवी, सत्यनारायण सिंह, अजय साह, इम्तेयाज परवेज, शंभु मांझी, पवन सिंह, बीरेंद्र गिरि, अशरफ अली, पप्पू सिंह, सुरेश प्रसाद भगत, रियाजउद्दीन मंसूरी, रामबाबू प्रसाद, रेणु सिंह, रचना देवी, शांति देवी, तौसीफ जमाल, मेराज अंसारी आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
