मशरक. थाना परिसर मे गुरुवार को डीएसपी मशरक संजय कुमार सुधांशु ने थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग किया. क्राइम मीटिंग में मशरक अंचल पुलिस इंस्पेक्टर इंद्रदेव महतो, मशरक थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान, इसुआपुर थानाध्यक्ष कमल राम, तरैया एवं पानापुर थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष व सभी एसआइ उपस्थित रहे. क्राइम मीटिंग में डीएसपी द्वारा अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर दिया गया और शराब धंधेबाजों को हर हाल में गिरफ्तार कर जेल की हवा खिलाने का दिशा-निर्देश दिया गया. सभी थानों में रात्रि गश्ती दल को चाक-चौबंद रहने को कहा गया. उन्होने कहा कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. खासकर शराब तस्करों तथा गैर वारंटियों पर विशेष चर्चा की हुई. कुछ जगहों पर चोरों के आतंक पर भी चर्चा की गयी. वहीं कुछ सराहनीय कार्य को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी खुब बाहवाही बटोरी. होली पर्व को लेकर क्षेत्र में वाहनों की जांच पड़ताल तथा असामजिक तत्वों पर नजर रखने का भी निर्देश दिया गया.
मशरक डीएसपी ने क्राइम मीटिंग कर अपराध नियंत्रण का दिया निर्देश

मशरक डीएसपी ने क्राइम मीटिंग कर अपराध नियंत्रण का दिया निर्देश
Copied link
थाना परिसर मे गुरुवार को डीएसपी मशरक संजय कुमार सुधांशु ने थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग किया.