जिलाधिकारी अमन समीर ने किया इवीएम-वीवीपैट सीलिंग कार्य का निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा बुधवार को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के परिप्रेक्ष्य में जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे.

छपरा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा बुधवार को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के परिप्रेक्ष्य में जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे. यहां चयनित छपरा विधानसभा, गड़खा विधानसभा, बनियापुर विधानसभा तथा एकमा विधानसभा कुल चार विधानसभा के लिए निर्मित डिस्पैच केंद्रों पर अंतिम तैयारी के रूप में चल रहे इवीएम व वीवीपैट सीलिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया. इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. उक्त निरीक्षण के क्रम में संबंधित विधानसभा के सभी निर्वाची पदाधिकारी तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित संबंधित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसके अलावा सारण जिला अंतर्गत सोनपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं द्वारा अपने पोषक क्षेत्र में मतदाताओं को छह नवंबर 2025 को मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली तथा मतदाता शपथ के द्वारा जागरूक किया गया. सेविका एवं सहायिका के द्वारा गृह भ्रमण के माध्यम से मतदाताओं को मतदान तिथि 6 नवंबर 2025 को मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >