Independence Day 2021: कृत्रिम रोशनी से जगमगाया छपरा जंक्शन, स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयारी पूरी

अमृत महोत्सव के तहत जश्न ए आजादी को मनाने के लिए छपरा जंक्शन सजधज कर तैयार हो गया है। जंक्शन को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम लाइट से सजा दिया गया है।

संजय भारद्वाज, छपरा: अमृत महोत्सव के तहत जश्न ए आजादी को मनाने के लिए छपरा जंक्शन सजधज कर तैयार हो गया है। जंक्शन को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम लाइट से सजा दिया गया है।

जंक्शन की खूबसूरती तब और बढ़ गई जब शाम होते ही जुगनू की तरह कृत्रिम लाइट की लड़ियां जगमगाने लगी।

स्टेशन डायरेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को भव्य रूप में मनाने के लिए यह सारी तैयारियां की गई हैं। छपरा जंक्शन परिसर में झंडोत्तोलन किया जाएगा । इसके लिए सभी रेल कर्मियों व अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

स्टेशन डायरेक्टर ने यह भी बताया कि जंक्शन के सभी प्लेटफार्म और कार्यालयों को सजा दिया गया है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >