तरैया में चुनावी पोस्टर फाड़ने के मामले में सीओ ने अज्ञात पर दर्ज करायी प्राथमिकी

विधानसभा चुनाव के बीच तरैया थाना क्षेत्र के बड़ा माधोपुर गांव में गुरुवार को आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला दर्ज किया गया है.

तरैया. विधानसभा चुनाव के बीच तरैया थाना क्षेत्र के बड़ा माधोपुर गांव में गुरुवार को आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला दर्ज किया गया है. जिसमें चार -पांच अज्ञात युवकों द्वारा भाजपा पार्टी का चुनाव प्रचार गाड़ी के पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था. इस मामले में तरैया सीओ पंकज कुमार सिंह ने पांच अज्ञात युवकों के विरुद्ध तरैया थाने ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा गया है कि दूरभाष पर उनको सूचना मिली कि बड़ा माधोपुर में अज्ञात पांच युवक राजद समर्थक हैं. जिन्होंने भाजपा के प्रचार वाहन पर लगे पोस्टर को फाड़ दिया. सूचना मिलते वह थानाध्यक्ष के साथ दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहां उन्होंने देखा कि भाजपा पार्टी का प्रचार वाहन खड़ा था. भाजपा के चुनाव प्रचार वाहन में तीन युवक बैठे हुए थे. पूछताछ के क्रम में उन्होंने अपना नाम गुड्डू कुमार व नागराज कुमार बताया. इसुआपुर के डोईला तथा गणेश कुमार गंगोली निवासी वाहन में बैठे हुए थे. तीनों युवकों ने प्रशासन को बताया कि इस गांव में प्रचार – प्रसार कर रहे थे. तभी वहां चार-पांच अज्ञात युवक आए और गाली-गलौज करते हुए धमकी दिए कि यदि भाजपा के प्रचार – प्रसार में दिखे तो जान से मार देंगे. इतना कहकर उन्होंने पोस्टर फाड़ दिया और मौके से फरार हो गए. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >