Chapra News : परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया सम्मानित

Chapra News : सदर अस्पताल के जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में आयोजित कार्यशाला के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, एएनएम, आशा और स्वास्थ्य संस्थानों को सम्मानित किया गया.

छपरा. सदर अस्पताल के जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में आयोजित कार्यशाला के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, एएनएम, आशा और स्वास्थ्य संस्थानों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने विभिन्न पुरस्कारों और प्रशस्ति पत्रों के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सराहना की. कार्यशाला में परिवार नियोजन के उपलब्धियों, चुनौतियों और आगामी कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गयी. जिला स्वास्थ्य समिति के डीसीएम ब्रजेंद्र कुमार सिंह ने परिवार नियोजन कार्यक्रम के उपलब्धियों पर पीपीटी के माध्यम से प्रकाश डाला.

विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किये गये

पुरुष नसबंदी में सदर अस्पताल छपरा को पहला, मांझी सीएचसी को दूसरा और एकमा सीएचसी को तीसरा स्थान मिला. वहीं महिला बंध्याकरण में मकेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पहला, दिघवारा को दूसरा और अनुमंडलीय अस्पताल सोनपुर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. इसके अलावा पीपीएस में रेफरल अस्पताल बनियापुर को अवार्ड दिया गया. वहीं पीपीआइयूसीडी में पीएचसी नगरा को पहला, सीएचसी परसा को दूसरा और सीएचसी दरियापुर को तीसरा स्थान मिला. आइयूसीडी में सीएचसी इसुआपुर को पहला, पीएचसी लहलादपुर को दूसरा और रेफरल अस्पताल मढौरा को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ. अंतरा में पानापुर को अवार्ड मिला. इसके अलावा पीएआइयूसीडी में सीएचसी जलालपुर और अमनौर को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा, डीएमओ डॉ दिलीप कुमार सिंह, डीपीएम अरविंद कुमार, डीसीएम ब्रजेंद्र कुमार सिंह, डीएमएनइ ब्रजेश कुमार, सीफार के डीपीसी गनपत आर्यन, पीएसआइ इंडिया के राजीव कुमार, मुरलीधर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, बीसीएम समेत अन्य सम्मानित अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. यह कार्यक्रम मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था और स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत को सलाम करता है।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >