Saran News : मई में एक साथ ली जायेगी स्नातक के दो सत्रों की परीक्षा

स्नातक सत्र 2021-24 व सत्र 2022-25 पार्ट थर्ड फाइनल इयर की परीक्षा एक साथ मई में आयोजित करायी जायेगी.

छपरा. स्नातक सत्र 2021-24 व सत्र 2022-25 पार्ट थर्ड फाइनल इयर की परीक्षा एक साथ मई में आयोजित करायी जायेगी. परीक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों सत्रों की परीक्षा एक साथ एक ही शेड्यूल पर ली जायेगी. परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है. इसके पहले भी दोनों सत्रों के पार्ट टू की परीक्षा भी एक साथ ही आयोजित करायी गयी थी. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इस समय दोनों सत्रों का परीक्षा फॉर्म भी एक साथ ही भरा जा रहा है. 17 से 26 अप्रैल तक फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित है. फॉर्म भरने का नोटिफिकेशन पूर्व में जारी किया गया था. ऑफलाइन मोड में छात्र-छात्राएं फॉर्म भर सकते हैं. कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी इस संदर्भ में सूचना प्रकाशित कर दी गयी है. वहीं वेबसाइट पर भी सभी जानकारियां अपलोड कर दी गयी हैं. कॉलेजों में भी फार्म जमा करने के लिए काउंटर बनाया गया है. वहीं सभी कॉलेज के प्राचार्यों को भी गाइडलाइन जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने की ठीक बाद परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल भी जारी कर दिया जायेगा.

प्रोमटेड छात्र-छात्राएं भी दे सेकेंगे परीक्षा

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इस समय फाइनल इयर परीक्षा का फॉर्म भरा जा रहा है. जो छात्र-छात्राएं इस सत्र के पार्ट वन या पार्ट टू की परीक्षा में प्रोमोटेड या अनुत्तीर्ण हैं. वह भी फाइनल इयर की परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं. इसके लिए उन्हें फॉर्म के साथ एक शपथ पत्र लगाना होगा. शपथ पत्र की कॉपी वेबसाइट पर डाल दी गयी है. जहां से छात्र-छात्राएं उसे अपलोड कर लेंगे तथा उसमें सभी जानकारी प्रविष्ट कर फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा. यदि प्रोमोटेड छात्र-छात्राएं फाइनल इयर की परीक्षा उत्तीर्ण कर जाते हैं. लेकिन उनका पार्ट वन या पार्ट टू क्लियर नहीं होता है. तो स्वतः ही उनका परिणाम निरस्त माना जायेगा. भविष्य में इसके लिए कोई क्लेम नहीं कर सकेंगे.

ये है परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया

परीक्षा फॉर्म ऑफलाइन मोड में भरा जा रहा है. विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर फार्म जारी किया गया है. जहां से छात्र-छात्राएं फॉर्म डाउनलोड करेंगे. इसके बाद उसे भरने के उपरांत सभी जरूरी कागजातों को फॉर्म के साथ संलग्न करने के उपरांत कॉलेज में जाकर संबंधित विभाग में सत्यापित कराना होगा. फार्म के साथ स्नातक पार्ट वन व पार्ट टू परीक्षा का एडमिट कार्ड, अंक पत्र, पंजीयन प्रमाण पत्र आदि संलग्न करना अनिवार्य है. फॉर्म भरने के लिए 990 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >