saran news. पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

अपने साथियों के साथ सड़क किनारे दौड़ने के क्रम में गड़खा थाना क्षेत्र के खोदाइबाग मुख्य मार्ग के समीप हुई दुर्घटना

गड़खा . खोदाइबाग मुख्य मार्ग स्थित सैदसराय गांव के लक्ष्य अकादमी के समीप सोमवार की सुबह एक युवती को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतका मोतीराजपुर निवासी शैलेंद्र सिंह की 20 वर्षीया पुत्री सोनम कुमारी है, जो इंटर उत्तीर्ण थी और पुलिस में भर्ती को लेकर तैयारी कर रही थी. बताया जाता है सोनम पुलिस में भर्ती की तैयारी को लेकर प्रतिदिन दौड़ और व्यायाम करने गांव की सड़क के आसपास अपने साथियों के साथ जाती थी. सोमवार की सुबह करीब चार बजे अपने साथियों के साथ गयी थी और व्यायाम आदि कर रही थी. तभी तेज गति से जा रहे वाहन ने सोनम को कुचल डाला और चालक वाहन लेकर फरार हो गया. इस घटना के बाद उसके साथी और अन्य लोग इलाज के लिए सीएचसी ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. जैसे ही इस घटना की सूचना परिजनों को मिली चारों तरफ चीख-पुकार मच गयी. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. सोनम के पांच बहन और एक भाई है. वह अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थी. इस घटना को लेकर मृतका की मां संजू देवी, बहन रुबी, बेबी, सीमा, रीमा और भाई सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. खबर लिखे जाने तक मृतका के परिजन द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >