saran news. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चाकूबाजी में चार लोग घायल

भगवान बाजार थाना क्षेत्र के बाल सुधार के समीप अपराधियों ने एक युवक को मोबाइल छीनने के क्रम में चाकू से गोद कर बुरी तरह घायल कर दिया

छपरा. भगवान बाजार थाना क्षेत्र के बाल सुधार के समीप अपराधियों ने एक युवक को मोबाइल छीनने के क्रम में चाकू से गोद कर बुरी तरह घायल कर दिया. घायल भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ला निवासी भोला चौधरी का पुत्र प्रीतम कुमार तथा राहुल चौधरी बताया जाता है. इस संदर्भ में सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में घायल ने बताया कि मैं और मेरा दोस्त शिव बाजार से भगवान बाजार की तरफ जा रहे थे तभी बाल सुधार गृह के समीप चार पांच लोगों ने रोक कर मोबाइल छीनने का प्रयास किया जब हम लोगों के द्वारा इसका विरोध किया गया तो ताबतोड़ फाइटर व चाकू से हमला कर दिए. आसपास के लोगों द्वारा मौके पर पहुंच कर सदर अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने स्थिति को सामान्य बताया. वहीं, खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक के समीप एक बाइक सवार को पीछे से चाकू मार कर घायल कर दिया गया. घायल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी मुसहरी गांव का रणजीत सिंह का पुत्र सूरज सिंह तथा सुशील सिंह का पुत्र अनुज सिंह बताया जाता है. इस संदर्भ में घायलों ने बताया कि हम लोग अपने गांव से खैरा निजी कार्य से जा रहे थे तभी पीछे से शराब माफिया द्वारा हमला कर दिया गया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए जहां इलाज जारी हैँ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >