saran news. पीजी में नामांकन के लिए छह मई को जारी होगी पहली मेधा सूची

पीजी के 4486 सीटों पर नामांकन के लिए लिया जा रहा है आवेदन, छात्रों को उनकी च्वाइस का कॉलेज अलॉट करना रहेगी प्राथमिकता

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2023-25 में नामांकन के लिए छह मई को पहली मेधासूची जारी की जायेगी. मेधासूची जारी होने के बाद लिस्ट में शामिल छात्रों का नामांकन 10 मई तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लिया जायेगा. डीएसडब्ल्यू प्रो राणा विक्रम सिंह ने बताया कि आरक्षण रोस्टर व मेधा अंक के आधार पर नामांकन की सूची जारी की जायेगी. मेधासूची में शामिल छात्रों को उनके इमेल या फोन पर एसएमएस द्वारा कन्फर्मेशन की सूचना प्राप्त हो जायेगी. सूची जारी होने के बाद छात्र अपना यूजर आइडी व पासवर्ड डालकर भी नामांकन के लिए चयनित होने की जानकारी ले सकते हैं. विश्वविद्यालय के अंतर्गत छपरा, सीवान व गोपालगंज के पीजी कॉलेजों व जेपीयू के पीजी विभागों में इस सत्र में 4486 सीटों पर नामांकन होना है. विषयवार उपलब्ध सीट व पीजी कॉलेजों की जानकारी वेबसाइट पर जारी की गयी है. डीएसडब्ल्यू ने बताया कि अप्लाइ के दौरान छात्रों को तीन कॉलेजों के चयन का विकल्प मिला है. इन तीन कॉलेजों में से ही किसी एक कॉलेज को अलॉट किया जायेगा. कोशिश यह रहेगी कि छात्रों ने तीन कॉलेजों में सबसे पहले जिस कॉलेज को प्राथमिकता दी है. वहीं उन्हें अलॉट किया जाये.

विस्तारित की गयी है अप्लाइ की तिथि

पहले 30 अप्रैल तक नामांकन के लिए ऑनलाइन मोड में अप्लाइ की तिथि निर्धारित थी. बाद में कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई के निर्देश पर पांच मई तक अप्लाइ की तिथि विस्तारित की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल उपलब्ध सीटों पर अबतक चार हजार से अधिक आवेदन विश्वविद्यालय को प्राप्त हुए हैं. अभी अप्लाइ की तिथि बची है. ऐसे में आवेदनों की संख्या बढ़ेगी और मेधासूची में शामिल होने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी.

ई विषयों में नामांकन के लिए प्रतिस्पर्धा

पीजी के 17 विषयों में से दर्शनशास्त्र, अंग्रेजी, गृहविज्ञान, केमिस्ट्री व भूगोल जैसे प्रमुख विषयों में सीटें काफी कम है. दर्शनशास्त्र में 96, भूगोल में 144, अंग्रेजी में 144, अर्थशास्त्र में 144 व गृह विज्ञान में सिर्फ 64 सीटें ही उपलब्ध हैं. वहीं विज्ञान के अंतर्गत केमिस्ट्री में 192 सीटों पर ही नामांकन होना है. इन विषयों में सीटें कम होने के कारण नामांकन की कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी. पीजी के अंतर्गत इतिहास में सर्वाधिक 604 सीट उपलब्ध है. वहीं राजनीति विज्ञान में 480 तथा मनोविज्ञान में 432 सीटों पर नामांकन लिया जायेगा. इ

न विषयों में होगा नामांकन

मेधासूची में शामिल छात्रों को पीजी में भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, जूलॉजी, बॉटनी, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, वाणिज्य व गृह विज्ञान में नामांकन का अवसर मिलेगा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >