Saran News : दो पक्षों में जमकर मारपीट, 10 जख्मी

Saran News : थाना क्षेत्र के नौतन धर्मपुर में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी

मढ़ौरा. थाना क्षेत्र के नौतन धर्मपुर में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट में दोनों पक्ष से दो महिला सहित 10 लोग जख्मी हों गये. सभी जख्मी को मढ़ौरा रेफरल अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज किया गया है. जख्मी में कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें छपरा रेफर किये जाने की भी बात बतायी गयी है. जख्मी में एक पक्ष से मो हनीफ मियां के पुत्र 36 वर्षीय वकील आलम, 28 वर्षीय शकील आलम, 24 वर्षीय वाशिम आलम, 40 वर्षीय मोहम्मद आफताब, 60 वर्षीय मोहम्मद हनीफ का नाम बताया गया है. वहीं दूसरे पक्ष से जख्मी में मोहम्मद मोबीन की 25 वर्षीय पत्नी शबरून निशा, मोहम्मद मुमताज की पत्नी 40 वर्षीय रजिया खातून, 45 वर्षीय मोहम्मद मुमताज, 40 वर्षीय मोहम्मद मोबीन और 30 वर्षीय मोहम्मद रिजवान का नाम शामिल है. घटना की जानकारी डायल 112 को मिलने पर पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष में पहले से जमीनी विवाद चल रहा था. गुरुवार को उसी विवाद में कहा सूनी हो गयी. इसमें दोनों पक्ष से मारपीट होने पर दस लोग जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >