Chhapra News : इसुआपुर प्रखंड कार्यालय स्थित खाद-बीज दुकान पर किसानों ने लगाया ताला

Chhapra News : प्रखंड कार्यालय स्थित खाद बीज दुकान में किसानों ने आक्रोशित होकर ताला लगाया. किसानों का कहना था कि खेती के मुख्य समय में सरकारी खाद बीज के लिए उन्हें लगातार चक्कर लगाना पड़ रहा है. बावजूद उन्हें खाद बीज नहीं मिल रहा है.

इसुआपुर. प्रखंड कार्यालय स्थित खाद बीज दुकान में किसानों ने आक्रोशित होकर ताला लगाया. किसानों का कहना था कि खेती के मुख्य समय में सरकारी खाद बीज के लिए उन्हें लगातार चक्कर लगाना पड़ रहा है. बावजूद उन्हें खाद बीज नहीं मिल रहा है. इस बाबत किसान विनीत सिंह ने कहा कि उन्होंने चार बीघा जमीन में खेती के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें मूंग की खेती करनी है. लेकिन वह चार दिनों से लगातार खाद बीज दुकान का चक्कर लगा रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें किसी न किसी बहाने टरका दिया जाता है व अपने चहेतो को खाद और बीज मोहैया करा दिया जाता है. उन्होंने कहा कि वे 11 बजे से ही इस खाद दुकान पर आकर दुकानदार का इंतजार कर रहे हैं ताकि वह अपना खाद ले सके. लेकिन 1:30 बजे तक जब दुकानदार नहीं आया तो उन्होंने अन्य किसानों के साथ मिलकर खाद बीज दुकान में ताला जर दिया. तथा एक आवेदन वीडियो को दिया जिसमें खाद बीज मोहैया कराने की मांग की गयी है. मौके पर विश्वासी राय, शैलेंद्र सिंह, विनीत कुमार सिंह, विक्की कुमार गुप्ता, राकेश कुमार सिंह, वकील राय, अवधेश सिंह, संतोष सिंह, रमेश सिंह कुशवाहा शहीत दर्जनों किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >