नपं के सामान्य बोर्ड की बैठक में विकास योजनाओं को गति देने पर जोर

मांझी नगर पंचायत में मुख्य पार्षद विजया देवी की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक शनिवार को हुई.

मांझी. मांझी नगर पंचायत में मुख्य पार्षद विजया देवी की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक शनिवार को हुई. कई महत्वपूर्ण विकासात्मक मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. प्रधानमंत्री स्वर्ण निधि योजना, गरीब फुटकर दुकानदारों के लिए नगर पंचायत से लोन के लिए आवेदन की प्रक्रिया में तेजी लाने पर विचार विमर्श, ठंड को देखते हुए विभिन्न चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था, बाजार को स्वस्थ व सुंदर बनाने को लेकर प्रबंधन का कार्य, जाम से निजात के साथ-साथ सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, साफ-सफाई प्रणाली को और मजबूत करने सहित विभिन्न जनसुविधा संबंधित प्रस्तावों पर विचार किया गया. बोर्ड सदस्यों ने क्षेत्र की प्राथमिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया. मुख्य पार्षद विजया देवी ने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य हर वार्ड में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है. अधिकारियों और सदस्यों को पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से विकास योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया. उपस्थित नगर कार्यपालक अधिकारी रक्षा लोहिया ने नगर के समग्र विकास को लेकर कई सुझाव भी दिया. निर्णय लिया गया कि लंबित योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा की जायेगी. ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो. सामान्य बोर्ड की यह बैठक नगर के विकास को नयी गति देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डो से सम्बंधित समस्याओं से अवगत कराया. जिसमे जल निकासी, हाइ मास्क लाइट तथा नलजल योजनाओं पर चर्चा की गयी. बैठक में उपमुख्य पार्षद नीतू सिंह, अशोक यादव, राजा ठाकुर, तरनुम निशात, बृज लाल महतो, मो असलम, मनीष सिंह, मो चांद, जूली देवी, देवी, हीरा साह, ब्रजेश कुमार सहित सभी पार्षद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >