सारण में एकमा चट्टी पर चला वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से वसूला गया ₹25,500 जुर्माना

एकमा थाना पुलिस ने छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25,500 रुपये के चालान काटे गए. यह अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी रहेगा.

एकमा सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सारण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एकमा थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. यह अभियान छपरा–सिवान मुख्य मार्ग स्थित एकमा चट्टी के समीप आयोजित किया गया.

ड्राइविंग लाइसेंस और कागजातों की हुई जांच

थानाध्यक्ष राम बालक यादव के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की. इस दौरान वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा, हेलमेट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई.

नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई

अचानक शुरू हुए वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 25 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया.

लगातार जारी रहेगा वाहन जांच अभियान

थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, वाहन के सभी जरूरी कागजात साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.

पुलिस पदाधिकारी और जवान रहे मौजूद

वाहन जांच अभियान में पुअनि प्रदुमन तिवारी, कुंदन कुमार, सुरेश राम, मुकेश कुमार, विक्रम कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >