प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी में समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

प्रखंड के इ कृषि भवन सभागार कक्ष में शनिवार को प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया.

तरैया. प्रखंड के इ कृषि भवन सभागार कक्ष में शनिवार को प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. किसान गोष्ठी कार्यक्रम का उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित कर मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, सरपंच बिगन राय व प्रभारी कृषि पदाधिकारी सह समन्वयक राकेश रंजन सिंह ने संयुक्त रूप से किया. गोष्ठी में समेकित कृषि प्रणाली, फसल अवशेष प्रबंधन एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई. कृषि समन्वयक राकेश रंजन ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वैसे किसान जिन्हें राशन कार्ड है उन्हें अब पीएम किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिलेगी. किसान सम्मान निधि का खाता एनपीसीआई होना चाहिए. अगर आपका खाता एनपीसीआई नहीं है तो बैंक से संपर्क कर करवा ले. साथ ही लाभार्थी का फेस ई- केवाईसी कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार कर रहे है. आप उनसे संपर्क कर अपना फेस इ- केवाइसी अवश्य करवा लीजिए. धान व गेहूं की खेती के साथ किसान मछली पालन, मुर्गी पालन और मिलेट्स की खेती भी कर सकते है. इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार को प्रशिक्षण दिया जायेगा. मौके पर सलाहकार चितरंजन पाठक, छठनारायण यादव, सुधीर कुमार शर्मा, जितेन्द्र राम, संतोष रंजन, मिंकु कुमार शर्मा, रवि, किसान अनवर आलम व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >