राम घाट, बैरिया घाट, थाना घाट समेत कई घाटों पर श्रद्धालुओं ने किया सूर्योपासना

लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ प्रखंड क्षेत्र में पूरी तरह बिखर चुकी है.

मांझी. लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ प्रखंड क्षेत्र में पूरी तरह बिखर चुकी है. नगर पंचायत के प्रसिद्ध राम घाट, बैरिया घाट, थाना घाट, महम्मदपुर मठिया, ज्ञानी छपरा, मठनपुरा, सिंगही, भजौना तथा नचाप सहित आसपास के गांवों में घर से लेकर घाट तक छठ मईया के गीत गूंजने लगे हैं. पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में डूब गया है. रविवार को व्रतियों ने गुड़, दूध और नए चावल से बने खीर के साथ खरना का अनुष्ठान विधि-विधानपूर्वक संपन्न किया. स्नान-ध्यान और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर उन्होंने 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत की. खरना के बाद देर रात तक श्रद्धालुओं का व्रतियों के घर आना-जाना और प्रसाद ग्रहण करने का क्रम चलता रहा. सोमवार की शाम व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को सायंकालीन अर्घ्य दी,जबकि मंगलवार की सुबह अरुणोदय काल में प्रातःकालीन अर्घ अर्पित करेंगे. श्रद्धालु नदी, तालाब और पोखरों में भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित किया. नगर पंचायत के रामघाट छठ घाट पर विशेष भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. घाट पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. साथ ही, बैरिकेडिंग लगायी गयी है ताकि कोई भी श्रद्धालु नदी के गहरे हिस्से में न जा सके. बैरिकेडिंग को पार नहीं करने की अपील पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बैरिकेडिंग के बाहर जाकर पानी में प्रवेश न करें, क्योंकि सीढ़ी से उतरते ही नदी में तीन से चार फीट गहराई है, जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >