छपरा में तीसरी सोमवारी पर बदला मौसम, बारिश के बीच शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Chapra 3rd Somwari : सावन की तीसरी सोमवारी पर छपरा के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. खुशनुमा मौसम के बीच श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का जलाभिषेक किया. मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा.

Chapra 3rd Somwari : सावन की तीसरी सोमवारी पर छपरा जिले के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मौसम में भी राहत रही और आसमान में हल्के बादल छाए रहे. इससे भक्तों का उत्साह और बढ़ गया. उमानाथ मंदिर, दधिचि आश्रम, धर्मनाथ मंदिर, साढ़ा शिव मंदिर और पंकज सिनेमा रोड स्थित शिव-पार्वती मंदिर समेत कई शिवालयों में भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया.

सुबह से शिवालयों में लगी भक्तों की कतार

सावन की तीसरी सोमवारी पर सुबह से ही छपरा के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया. भक्त हाथों में पूजा सामग्री लेकर भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे. कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली.

मंदिरों के बाहर भक्तों की भीड़

मौसम ने भी बढ़ाया शिवभक्तों का उत्साह

पिछली सोमवारी की तुलना में सोमवार को मौसम काफी खुशनुमा रहा. आसमान में हल्के बादल छाए रहे और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा. गर्मी और उमस से राहत मिलने के कारण मंदिरों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ा रहा.

सारण की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

जल, दूध और बेलपत्र से हुआ अभिषेक

उमानाथ मंदिर, दधिचि आश्रम, पंकज सिनेमा रोड स्थित शिव-पार्वती मंदिर, धर्मनाथ मंदिर और साढ़ा शिव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा की. भक्तों ने जल, दूध, पुष्प और बेलपत्र अर्पित कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया.

हर-हर महादेव और बम-बम भोले से गूंजा शहर

तीसरी सोमवारी पर शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया. मंदिरों से बज रहे भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारे लगाते रहे. शिवभक्तों के जयघोष से मंदिर परिसर के साथ आसपास के इलाकों में भी धार्मिक माहौल बना रहा.

मंदिरों में किए गए व्यापक इंतजाम

सोमवारी को लेकर शहर के अधिकांश शिव मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थीं. मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से सजाया गया था. श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और पूजन सामग्री की भी व्यवस्था की गई थी. सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया.

कतारबद्ध कराया गया श्रद्धालुओं को प्रवेश

सोमवारी के कारण मंदिरों में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध कराया. इससे जलाभिषेक की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया गया. मंदिरों में तैनात स्वयंसेवकों ने भी भक्तों की मदद की.

चोर-उच्चकों पर रही पुलिस की नजर

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे. पुलिस प्रशासन की ओर से चोर-उच्चकों और चेन स्नैचरों पर विशेष नजर रखी गई. मंदिर परिसर के अलग-अलग हिस्सों में वोलेंटियर्स की तैनाती की गई थी, ताकि पूजा करने पहुंचे लोगों को परेशानी न हो.

भक्ति गीतों से संगीतमय हुआ माहौल

तीसरी सोमवारी पर मंदिरों की सजावट के साथ संगीत का भी खास माहौल देखने को मिला. मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति गीत बजते रहे. डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

केसरिया वस्त्रों में दिखे बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालु

शहर के चौक-चौराहों से जब केसरिया वस्त्र पहने बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालु गुजर रहे थे, तो मंदिरों से आने वाले भक्ति गीतों और जयघोष से उनका उत्साह भी बढ़ता नजर आया. रास्तों पर सावन की धार्मिक रंगत साफ दिखाई दी.

बच्चों से बुजुर्गों तक दिखा उत्साह

तीसरी सोमवारी पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्ग के श्रद्धालु उत्साह के साथ मंदिर पहुंचे. युवक-युवतियों के साथ बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया. मंदिरों में सुबह से दोपहर तक भक्तों की चहल-पहल बनी रही.

शिव मंदिरों के पास लगा आकर्षक मेला

धर्मनाथ मंदिर, उमानाथ मंदिर और पंकज सिनेमा रोड स्थित शिवालय के आसपास आकर्षक मेले का भी आयोजन किया गया. मेले में खासकर बच्चों की भीड़ देखने को मिली. बच्चे विभिन्न दुकानों और मनोरंजन के साधनों का आनंद लेते नजर आए.

Also Read : सारण के तरैया में सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >