बच्चों ने क्विज के जरिये दी लोकतंत्र की मजबूती की सीख

लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी और मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप कोषांग द्वारा शनिवार को जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

छपरा. लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी और मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप कोषांग द्वारा शनिवार को जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने जबरदस्त धमाल किया. इतने भी प्रश्न पूछे जा रहे थे बच्चे दनादन जवाब दे रहे थे. बीच-बीच में बच्चों के द्वारा सारण के मतदाताओं से छह नवंबर के दिन घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचने की अपील भी कर रहे थे. कार्यक्रम के दौरान मौजूद दर्शन बच्चों की अपील को सुनकर काफी खुश हो रहे थे.

शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में आयोजित स्वीप क्विज प्रतियोगिता में जिले के सरकारी विद्यालयों से चयनित पांच टीमों ने भाग लिया. क्विज प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की सहायक निदेशक पू���ा कुमारी और जिला कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा भारती ने की. इस अवसर पर उपस्थित जिले के विभिन्न उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए सुश्री कुमारी ने कहा कि आगामी छह नवंबर को लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है, सारण जिले के 10 विधानसभा में प्रथम चरण के तहत मतदान होंगे, एक युवा के रूप में आप सभी देश के भविष्य हैं और इस लोकतंत्र के महापर्व में आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी बनती है कि आप सभी इसमें भाग लेने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के मतदाताओं को भी मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार के प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें.

यह रहे परिणाम

क्विज प्रतियोगिता में पांच टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें प्रथम स्थान पर पीएम श्री उच्च विद्यालय अमनौर, द्वितीय स्थान पर आर एच एस नरहरपुर मढ़ौरा एवं तृतीय स्थान पर अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय एकमा के छात्र रहे. वहीं मसरख चैनपुर स्थित अवध नारायण उच्च विद्यालय की टीम चतुर्थ एवं पांचवें स्थान पर अमनौर रेपुरा स्थित जे एम उच्च विद्यालय के छात्र रहे. प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को निर्वाचन शाखा की ओर से प्रतीक चिन्ह सर्टिफिकेट सहायक निदेशक पूजा कुमारी, डीपीओ आईसीडी एस किरण शर्मा ने पुरस्कृत किया.

दर्शकों ने भी कई सवालों के जवाब देकर जीते इनाम

इस प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित दर्शकों और छात्रों ने भी शामिल होकर संतावना पुरस्कार जीते. पूरे कार्यक्रम के दौरान बीच-बीच में दर्शकों के लिए भी निर्वाचन और उसकी प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे थे. जिसमें दर्शकों ने भाग लिया. इस दौरान उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाते हुए आगामी 6 नवंबर को अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गयी. कार्यक्रम का संचालन संजयभारद्वाज, डा नसीम अख्तर, चंचला तिवारी जबकि निर्णायक के रूप में मोहमद सुलेमान, विनय कुमार सिंह ने की. इस मौके पर स्वीप कोषांग के संतोष कुमार, राकेश कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार सिंह ने पूरे कार्यक्रम में सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >