तरैया के युवक की अहमदाबाद में करेंट की चपेट में आने से हुई मौत

थाना क्षेत्र के फरीदनपुर गांव के एक युवक की अहमदाबाद में बिजली की करेंट से मौत हो गयी है.

तरैया. थाना क्षेत्र के फरीदनपुर गांव के एक युवक की अहमदाबाद में बिजली की करेंट से मौत हो गयी है. मृतक फरीदनपुर गांव के परमेश्वर शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र चंदन शर्मा है. मृतक के पिता गांव में मजदूरी करते है. पुत्र परिवार के परवरिश के लिए गुजरात के अमदाबाद में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था. मृतक दो भाइयों में बड़ा था, जिसके सहारे परिवार चलता था. घर का कमाऊ सदस्य था. मंगलवार को फैक्ट्री में काम करते समय अचानक करेंट की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. जिसका शव गुरुवार को पैतृक गांव पहुंचा. जिससे पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया तथा सरकारी मुआवजा देने का आश्वाशन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >