सारण : बनियापुर में तिरंगे के साथ निकले सैकड़ों बच्चे, भारत माता की जय से गूंजा बाजार

Baniyapur Tiranga Yatra : सारण के बनियापुर में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति की लहर दौड़ा दी. सैकड़ों छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर 'भारत माता की जय' के नारे लगाए.

Baniyapur Tiranga Yatra : सारण के बनियापुर में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल पुछरी-बनियापुर की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिस्सा लिया. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले बच्चों के उत्साह से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया.

भारत माता की जय के नारों से गूंजा मुख्य बाजार

तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से निकलकर मुख्य बाजार बनियापुर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी. इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से मुख्य बाजार सहित आसपास का इलाका गूंजता रहा. तिरंगा यात्रा को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ भी जुटी.

तिरंगा यात्रा में शामिल शिक्षक और छात्र

छात्र-छात्राओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए. बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे. शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा में भाग लिया और स्वतंत्रता दिवस के संदेश को लोगों तक पहुंचाया.

सारण की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

धनंजय सिंह और प्रमोद कुमार सिंह ने किया नेतृत्व

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विद्यालय के निदेशक धनंजय सिंह और सचिव प्रमोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. दोनों ने छात्रों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया और उन्हें राष्ट्रीय ध्वज के महत्व तथा स्वतंत्रता दिवस के संदेश के बारे में बताया.

हाथों में तिरंगा लेकर छात्र

तिरंगा देश की शान, सम्मान करना हमारा कर्तव्य

विद्यालय के सचिव और निदेशक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है. इसका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान और देश की आजादी के लिए सैकड़ों देशवासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है.

तिरंगा यात्रा गुजरते हुए

तिरंगे की आन-बान-शान बनाए रखने का संदेश

विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों से तिरंगे की आन, बान और शान को बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहने की अपील की. साथ ही दूसरों को भी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया. तिरंगा यात्रा के जरिए देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया.

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिखा देशभक्ति का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले निकली तिरंगा यात्रा ने बनियापुर के माहौल को देशभक्ति से भर दिया. बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

Also Read : काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए गए छपरा के युवक की मौत, बनारस के गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mantu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >