पिता के रिवाॅल्वर से बेटी ने मार ली गोली

नगर थाना क्षेत्र के सलेमपुर मुहल्ले में रहनेवाले कोचिंग संचालक एमके सिंह की पुत्री ने शुक्रवार की सुबह पिता के लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली मार ली

छपरा. नगर थाना क्षेत्र के सलेमपुर मुहल्ले में रहनेवाले कोचिंग संचालक एमके सिंह की पुत्री ने शुक्रवार की सुबह पिता के लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली मार ली. इसके बाद उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी़ शहर के स्टडी प्वाइंट कोचिंग के संचालक एमके सिंह की पुत्री ने घर के तीसरे तल्ले पर जाकर अपने सिर में गोली मार ली. सूचना पर नगर थानाध्यक्ष विमल कुमार ने मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की़ हालांकि, पुलिस कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >