दधीचि देहदान समिति के अधिवेशन में छपरा की टीम सम्मानित, दो नेत्रदानियों के परिवारों को मिला सम्मान

दधीचि देहदान समिति के चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन में छपरा की टीम को मानवता और नेत्रदान के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया. इस अवसर पर दो नेत्रदानियों के परिवारों को भी उनके अमूल्य योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया गया.

Saran News: दधीचि देहदान समिति के चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन में छपरा की टीम ने मानवता और नेत्रदान के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका दर्ज करायी. इस अवसर पर छपरा के दो नेत्रदानियों के परिवारों को सम्मानित किया गया. उनके मानवीय योगदान के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सम्मान भी प्रकट किया गया.

अधिवेशन में असम के वर्तमान राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया समेत अन्य अतिथियों ने नेत्रदानियों के प्रति संवेदना व्यक्त की. वक्ताओं ने नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से इसके प्रति जागरूक होने की अपील की.

इस अवसर पर छपरा की टीम द्वारा नेत्रदान के प्रति चलाये जा रहे जनजागरण और मानवता की सेवा के कार्यों की विशेष रूप से सराहना की गयी. सदस्यों ने कहा कि नेत्रदान से किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लौटायी जा सकती है और यह समाज के लिए बड़ा मानवीय कार्य है.

अधिवेशन में दधीचि देहदान समिति, छपरा की ओर से संरक्षक डॉ. हरेंद्र सिंह, इंजीनियर ललित सिंह, अध्यक्ष संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, सचिव अभिषेक सिंह, संयुक्त सचिव शैलेंद्र पुरी, अर्पित सिंह, अमोद सहाय, मंतोष मिश्रा, प्रवीण ओबेरॉय, सत्य प्रकाश तिवारी, विश्वरूप पाठक, आनंद वर्मा, ओम प्रकाश आजाद, सुनील कुमार, ओम कुमार, आलोक कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे. वहीं नेत्रदानी परिवार की ओर से धर्मनाथ पिंटू और संदीप कुमार सहित अन्य परिजन भी उपस्थित रहे.

Also Read: जल्द नये रूप में दिखेगा सोनपुर, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और हरिहरनाथ कॉरिडोर बनेगा गेम चेंजर, मास्टर प्लान पर हुई बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >