Saran News : रामपुर बिंदलाल बाजार में सीएसपी संचालक पर लाखों की ठगी का आरोप

Saran News : प्रखंड क्षेत्र के रामपुर बिंदलाल बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में आर्थिक गड़बड़ी का मामला सामने आया है.

एकमा. प्रखंड क्षेत्र के रामपुर बिंदलाल बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में आर्थिक गड़बड़ी का मामला सामने आया है. सीएसपी संचालक पर दर्जनों खाताधारियों के लाखों रुपये हड़प कर फरार होने का आरोप है. इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और निराशा का माहौल है. स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्षों से संचालित यह सीएसपी अचानक बंद कर दिया गया और संचालक लाखों रुपये लेकर फरार हो गया. पीड़ित खाताधारियों ने बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से पैसा जमा किया था, लेकिन अब उनका पैसा वापस मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही थी. बुधवार को पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एकमा थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में पीड़ित खाताधारी पहुंचे. दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों ने सारण एसपी डॉ कुमार आशीष के समक्ष अपनी पीड़ा और शिकायत रखी. एसपी ने सभी पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए सीएसपी संचालक पर प्राथमिकी दर्ज करने और जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. एकमा थाना अध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि रामपुर बिंदलाल निवासी कामेश्वर राम की पत्नी नीतू देवी समेत कुल दर्जनभर खाताधारियों द्वारा सीएसपी संचालक सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए एक लिखित शिकायत दी गयी थी. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. है. नामजद अभियुक्तों पर आरोप है कि उन्होंने नीतू देवी, सबरी देवी, पानकारी देवी, रामवती देवी, निशा कुमारी, दरबारी राम, रानी कुमारी, सोनी कुमारी, फुलेसरा देवी, पुष्पा देवी, सलेहरा देवी समेत कई खाताधारियों से लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >