Chhapra News : होली नजदीक आते ही जंक्शन व बस स्टैंड पर बढ़ी भीड़

Chhapra News : होली नजदीक आते ही छपरा रेलवे जंक्शन व बस स्टैंड पर चहल-पहल बढ़ने लगी है. दूसरे प्रदेशों में काम कर रहे प्रवासी होली के त्योहार में अपने परिवार के सदस्यों के साथ गांव आ रहे हैं. छपरा रेलवे जंक्शन पर नयी दिल्ली, कोलकाता, असम आदि जगहों से आने वाली ट्रेनों में भीड़ नजर आ रही है.

छपरा. होली नजदीक आते ही छपरा रेलवे जंक्शन व बस स्टैंड पर चहल-पहल बढ़ने लगी है. दूसरे प्रदेशों में काम कर रहे प्रवासी होली के त्योहार में अपने परिवार के सदस्यों के साथ गांव आ रहे हैं. छपरा रेलवे जंक्शन पर नयी दिल्ली, कोलकाता, असम आदि जगहों से आने वाली ट्रेनों में भीड़ नजर आ रही है. स्टेशन पर उतरते ही यात्री सर्कुलेटिंग एरिया में जाकर ऑटो, इ रिक्शा या कोई दूसरी गाड़ी रिजर्व कर अपने घर तक पहुंच रहे हैं. सुबह पांच बजे से ही सर्कुलेटिंग एरिया में चहल-पहल बढ़ जा रही है. सुबह चार से पांच के बीच कोलकाता से दो प्रमुख ट्रेन छपरा जंक्शन पर आती है. वहीं दोपहर में भी तीन प्रमुख ट्रेन नयी दिल्ली व असम से छपरा जंक्शन पहुंचती है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जंक्शन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. वहीं जो यात्री देर रात ट्रेनों से जंक्शन पर उतर रहे हैं. उन्हें अहले सुबह ही स्टेशन परिसर छोड़कर अपने घर की ओर जाने की सलाह दी जा रही है. ट्रेनों में भी विशेष पायलटिंग करायी जा रही है. नशा खुरानी गिरोह से सतर्क रहने को भी लेकर रेल पुलिसकर्मी यात्रियों को सजग करते दिख रहे हैं. ट्रेन आने के बाद प्लेटफार्म पर उतरने के समय किसी तरह की अफरा तफरी की स्थिति ना हो इसे लेकर आरपीएफ अलर्ट है.

बसों से आने वाले यात्री भी अधिक

ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिलने के कारण कई यात्री बसों से भी होली के त्योहार में अपने घर पहुंच रहे हैं. नयी दिल्ली से भी इस समय दो बसें छपरा के लिए आती हैं. सभी बसों में भीड़ दिख रही है. वहीं बोकारो, रांची, जमशेदपुर, सिलीगुड़ी से भी छपरा बस स्टैंड पर 10 से अधिक बसें प्रतिदिन पहुंचती है. इन सभी बसों में यात्रियों की भीड़ दिख रही है. बस स्टैंड पर उतरते ही यात्री वापसी के लिए भी बस टिकट की बुकिंग करा ले रहे हैं. कई प्रवासी नयी दिल्ली व कोलकाता से पटना पहुंच रहे हैं और पटना से बस के माध्यम से छपरा आ रहे हैं. पटना से आने वाली बसों में भी इस समय भीड़ दिख रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >