छपरा. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में उपयोग की जाने वाली इवीएम और वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक पूरी कर ली गयी है. जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमन समीर ने बताया कि प्रत्याशियों की सूची के प्रकाशन और दूसरे रैंडमाइजेशन के बाद बूथवार बीयू, सीयू और वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग की गयी.
इस प्रक्रिया में बैलेट पेपर, कैंडिडेट सेटिंग और सिंबल लोडिंग का कार्य किया गया तथा आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप एड्रेस टैग और पिंक पेपर सील से सीलिंग की गयी. कमीशनिंग के दौरान सभी प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे. प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पांच प्रतिशत मशीनों पर 1000-1000 वोट डालकर मिलान किया गया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक रिजल्ट और वीवीपैट पर्चियां एक समान पायी गयीं. कमीशनिंग के उपरांत सभी मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के साथ रखा गया है. मतदान के दिन इन्हें प्रत्याशियों की उपस्थिति और वीडियोग्राफी के बीच मतदान केंद्रों पर भेजा जायेगा.विधानसभावार मशीन का किया गया आवंटन
एकमा के 356 बूथ के लिए 356 बीयू, सीयू व वीवीपैट के अलावा 71 रिजर्व बीयू व सीयू और 107 वीवीपैट आवंटित किया गया. जबकि मांझी के 363 बूथ के लिए 363 बीयू, सीयू व वीवीपैट के अलावा 79 रिजर्व बीयू व सीयू और 115 वीवीपैट आवंटित किया गया. बनियापुर के 377 बूथ के लिए 377 बीयू, सीयू व वीवीपैट के अलावा 75 रिजर्व बीयू, सीयू और 113 वीवीपैट आवंटित किया गया. तरैयां के 354 बूथ के लिए 354 बीयू, सीयू व वीवीपैट के अलावा 70 रिजर्व बीयू, सीयू और 106 वीवीपैट आवंटित किया गया. मढ़ौरा के 333 बूथ के लिए 333 बीयू, सीयू व वीवीपैट के अलावा 66 रिजर्व बीयू, सीयू और 99 रिजर्व वीवीपैट आवंटित किया गया. छपरा के 373 बूथ के लिए 337 बीयू, सीयू व वीवीपैट के अलावा 74 रिजर्व बीयू, सीयू और 111 वीवीपैट आवंटित किया गया. गड़खा के 360 बूथ के लिए 360 बीयू, सीयू व वीवीपैट के अलावा 72 बीयू, सीयू और 108 रिजर्व वीवीपैट आवंटित किया गया. अमनौर के 330 बूथ के 330 बीयू, सीयू व वीवीपैट के अलावा 66 बीयू, सीयू और 99 रिजर्व वीवीपैट आवंटित किया गया. परसा के 327 बूथ के 327 बीयू, सीयू व वीवीपैट के अलावा 65 बीयू, सीयू व 98 रिजर्व वीवीपैट आवंटित किया गया. सोनपुर के 337 बूथ लिए 337 बीयू सीयू और वीवीपैट के अलावा 67 बीयू, सीयू व 101 रिजर्व वीवीपैट आवंटित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
