एनडीए प्रत्याशी सीमांत मृणाल के पक्ष में चिराग पासवान का रोड शो, जनता से की वोट की अपील

गड़खा विधानसभा क्षेत्र एनडीए लोजपा रामविलास के उम्मीदवार सीमांत मृणाल के पक्ष मे मंगलवार को केंद्रीय खाद प्रसंस्करण उधोग मंत्री चिराग पासवान ने लोजपा प्रत्याशी के पक्ष मे वोट देने की अपील करते हुए रोड शो किया.

गड़खा. गड़खा विधानसभा क्षेत्र एनडीए लोजपा रामविलास के उम्मीदवार सीमांत मृणाल के पक्ष मे मंगलवार को केंद्रीय खाद प्रसंस्करण उधोग मंत्री चिराग पासवान ने लोजपा प्रत्याशी के पक्ष मे वोट देने की अपील करते हुए रोड शो किया. उनके समर्थक दोपहर से ही बसंत महाविद्यालय के मैदान मे सैकड़ों बाइक और वाहन के साथ हाथ मे झंडे लिए जुटे हुए थे और नारा लगा रहे थे. रोड शो बसंत गांव से शुरू हुआ जो बसंत बाजार मुरा कुदर बाधा चिंतामनगंज रामपुर कदना मिठेपुर होते हुए गड़खा पहुचा उनके साथ एनडीए के सैकड़ों समर्थक सामिल थे. सभी एनडीए लोजपा रामविलास के उम्मीदवार सीमांत मृणाल के पक्ष में मतदान करने की अपील किया. वही विभिन्न चौक-चौराहे गांव के समीप मुख्य सड़क पर उनके चाहने वाला और समर्थक चिराग पासवान को देखने के खड़उ थे इस अवसर पर लोजपा रामविलास के प्रत्यासी सीमांत मृणाल, जिलाध्यक्ष रोबिन सिंह, सुनील सिंह, दीनबंधु सिंह, चंदन पासवान, चुनू सिंह सहित कई लोग सामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >