छपरा में विवाद के बाद दुकानदार ने तलवार से किया हमला; तीन युवक घायल, दो पटना रेफर

Chhapra Sword Attack : सारण जिले के छपरा शहर में एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. नगर थाना क्षेत्र के करीमचक मोहल्ले में कथित तौर पर दुकानदार ने तलवार से हमला कर तीन युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायलों में दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

Chhapra Sword Attack : (हरि प्रकाश मिश्रा) सारण जिले के छपरा शहर में एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. नगर थाना क्षेत्र के करीमचक मोहल्ले में कथित तौर पर दुकानदार ने तलवार से हमला कर तीन युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायलों में दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

सामान खरीदने पहुंचे बच्चे से शुरू हुआ विवाद

घटना नगर थाना क्षेत्र के करीमचक मोहल्ले की है. परिजनों के अनुसार, एक बच्चा सामान खरीदने के लिए संजय गुप्ता की दुकान पर गया था. इसी दौरान दुकान पर मौजूद दुकानदार के बच्चे से किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया.

दुकानदार पर तलवार से हमला करने का आरोप

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दुकानदार संजय गुप्ता ने तलवार निकालकर हमला कर दिया. इस हमले में नगर थाना क्षेत्र के कटारीबाग निवासी वीर सागर के पुत्र कल्लू कुमार, रूपगंज निवासी अशोक सोनी के पुत्र राहुल कुमार तथा आर्य नगर निवासी स्वर्गीय रघुनाथ भगत के पुत्र ऋतिक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.

दो युवकों की हालत गंभीर, पटना रेफर

हमले में कल्लू कुमार की पसली के पास गंभीर चोट लगी, जबकि राहुल कुमार के पेट में तलवार लग गई. दोनों युवक लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार ने कल्लू कुमार और राहुल कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. वहीं ऋतिक कुमार का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

Saran News : पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.

Also Read : सारण में 24 घंटे के भीतर दो युवतियां लापता, दो गांवों से अपहरण के दो केस दर्ज, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >