Mehndi Competition: राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण की ओर से सावन माह के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी हथेलियों पर आकर्षक और मनमोहक मेहंदी डिजाइन बनाये. प्रतियोगिता में कुल 40 छात्राओं ने हिस्सा लिया.
कलात्मक कौशल को बढ़ावा देना उद्देश्य
लियो क्लब के अध्यक्ष विकास कुमार पटेल ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं के कलात्मक कौशल, सांस्कृतिक प्रोत्साहन और हाथ से बनाये गये डिजाइनों में सटीकता को बढ़ावा देना था. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास होता है.
विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए होती हैं प्रतियोगिताएं
डॉ. मनोज वर्मा संकल्प ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि लियो क्लब समाज सेवा के साथ-साथ विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर मेहंदी, जीके क्विज, निबंध लेखन और पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के कौशल और प्रतिभा को बेहतर मंच प्रदान करना है.
आफरीन ने जीता प्रथम पुरस्कार
प्रतिभागियों की मेहंदी डिजाइन का अवलोकन क्लब की सीनियर सदस्य सोनी गुप्ता, अर्चना श्रीवास्तव, नीलम शरण, दीपशिखा अग्रहरी तथा लियो लायन आशुतोष पांडेय ने किया. प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आफरीन, द्वितीय पुरस्कार तानीया तथा तृतीय पुरस्कार मुस्कान ने जीता.
विद्यालय प्रबंधन ने क्लब का जताया आभार
विद्यालय के शिक्षक यशपाल कुमार, शिक्षिका प्रियंका कुमारी तथा ज्योत्स्ना कुमारी ने विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए लियो क्लब छपरा सारण का आभार जताया. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए लियो क्लब का स्वागत किया जाता रहेगा.
इस अवसर पर क्लब के सदस्य साकेत श्रीवास्तव, विशाल भास्कर, सुप्रीम कुमार, निखिल श्रीवास्तव, मोनू कुमार, छोटू कुमार, सूरज कुमार, कुमार आशुतोष, सुल्ताना प्रवीण, सुबी बानो, मुस्कान कुमारी आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे
