Farooq Alam UGC NET: छपरा शहर के सलापतगंज, गुदरी बाजार निवासी खुर्शीद आलम एवं फरहत जहां, शिक्षिका, आजाद चंद्रशेखर मध्य विद्यालय, तेलपा, छपरा के पुत्र फारूक आलम ने यूजीसी की ओर से आयोजित नेट परीक्षा में उत्तीर्ण होकर शानदार सफलता हासिल की है. फारूक ने इतिहास विषय में 99.57 परसेंटाइल प्राप्त कर जेआरएफ हासिल किया है. साथ ही उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए भी क्वालिफाई किया है. उनकी सफलता से परिजनों में खुशी की लहर है.
बहुआयामी रही फारूक की शैक्षणिक यात्रा
फारूक की शैक्षणिक यात्रा शुरू से ही बहुआयामी और उत्कृष्ट रही है. उनकी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा यूएमएस मियां पट्टी, मांझी से हुई. इसके बाद उन्होंने राजेंद्र कॉलेज, छपरा से विज्ञान विषय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की. अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सोलंकी बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, छपरा से 76.62 प्रतिशत अंक यानी ए प्लस ग्रेड के साथ बीएड की परीक्षा भी उत्तीर्ण की.
विज्ञान और शिक्षाशास्त्र के बाद इतिहास में बनाई पहचान
सबसे खास और गौरव की बात यह है कि विज्ञान और शिक्षाशास्त्र की पढ़ाई करने के बाद फारूक वर्तमान में इग्नू से इतिहास विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल की. इतिहास विषय में 99.57 परसेंटाइल प्राप्त करने के साथ उन्होंने जेआरएफ हासिल किया और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए भी क्वालिफाई किया.
माता-पिता और चाचा के मार्गदर्शन का रहा योगदान
फारूक की इस सफलता में उनके माता-पिता के अटूट विश्वास और उनके चाचा शमशाद अली के कुशल मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा है. उनकी उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई
