हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजा छपरा, कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय श्री रुद्र शतचंडी महायज्ञ

Chapra News: छपरा शहर के उत्तरी दहियावां टोला स्थित शिव-शिवा संकट मोचन मंदिर परिसर सोमवार को पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब गया.

छपरा से विकास कुमार की रिपोर्ट
Chapra News:
छपरा शहर के उत्तरी दहियावां टोला स्थित शिव-शिवा संकट मोचन मंदिर परिसर सोमवार को पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब गया. पांच दिवसीय श्री रुद्र शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया. पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा.

कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

महायज्ञ के आयोजन को लेकर निकाली गई कलश यात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से हुआ. श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए. यात्रा पूरे मोहल्ले का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ. यह पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन कौड़ी कामाख्या के संत काली बाबा के नेतृत्व में संपन्न कराया जा रहा है. आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन विशेष धार्मिक अनुष्ठान और वैदिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

घोड़ा-बैंड और भक्ति संगीत ने बढ़ाया उत्साह

कलश यात्रा के दौरान घोड़ा-बैंड और भक्ति संगीत आकर्षण का केंद्र रहे. श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए पूरे मार्ग में आगे बढ़ते रहे. यात्रा को देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ी रही और कई स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया गया. आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक और मां दुर्गा की आराधना स्वरूप दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा. धार्मिक अनुष्ठानों में क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेंगे.

मंदिर परिसर में जुटे गणमान्य लोग

कार्यक्रम में सुरेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, अजीत सिंह, लाल बाबू शाह, विनय सिंह, राजेश वर्मा, संजय गुप्ता, दीपक कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, पप्पू कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने महायज्ञ की सफलता और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की.

धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संदेश

आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं. महायज्ञ के माध्यम से लोगों को धर्म, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया जा रहा है. श्री रुद्र शतचंडी महायज्ञ के आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है. आगामी पांच दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

Also Read: सारण में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, आसमान उगल रहा आग, जानिए कब दस्तक देगा मानसून?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >