सीईटी बीएड : शिक्षा शास्त्री व बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 7 जून को परीक्षा

Saran News : छपरा में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) भी जारी कर दिए गए हैं.

Saran News : बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में संचालित दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी बीएड) 2026 की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है. यह परीक्षा आगामी 7 जून को सारण जिले के छपरा में आयोजित की जाएगी.

परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए छपरा में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) भी जारी कर दिए गए हैं.

विवि प्रशासन तैयारियों की निगरानी कर रहा

सीईटी बीएड 2026 के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. रितेश्वर नाथ तिवारी ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. जिला प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन संयुक्त रूप से परीक्षा की तैयारियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर वहां बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा निगरानी संबंधी प्रबंधों की समीक्षा की जा चुकी है.

अभ्यर्थी अपने आवेदन के समय प्राप्त यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से आधिकारिक पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य होगा. परीक्षा 7 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न निर्धारित समय तक आयोजित की जाएगी.

Also Read: छपरा में इग्नू सत्रांत परीक्षा का सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >