Chhapra News : होली की तैयारियों में जुटे व्यवसायी, बेहतर कारोबार की उम्मीद

Chhapra News : होली अब नजदीक है. महाशिवरात्रि बीतते ही आज से धीरे-धीरे बाजार गुलजार होने लगेंगे. आगामी त्योहार को लेकर दुकानदारों ने स्टॉक को अपडेट करना भी शुरू कर दिया है.

छपरा. होली अब नजदीक है. महाशिवरात्रि बीतते ही आज से धीरे-धीरे बाजार गुलजार होने लगेंगे. आगामी त्योहार को लेकर दुकानदारों ने स्टॉक को अपडेट करना भी शुरू कर दिया है. गत वर्ष करीब 40 करोड़ का कारोबार होली में हुआ था. इस बार 70 से 80 करोड़ के कारोबार की उम्मीद जतायी जा रही है. इस साल दुकानदारों को 50 फीसदी अधिक कारोबार की उम्मीद है. थोक व खुदरा व्यवसायियों ने इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद में लोगों के डिमांड के हिसाब से स्टॉक मेंटेन करना शुरू कर दिया है. शहर के रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों में नये रेंज व डिजाइनर परिधानों को ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. फुटवियर, ड्राइ फ्रूट, फल व किराना के सामानों के दुकानदार इस बार उत्साहित हैं. शहर के सरकारी बाजार कपड़ा मंडी, हथुआ मार्केट, मौना किराना मंडी समेत प्रमुख आढ़तों में भी चहल-पहल बढ़ने लगी है. हथुआ मार्केट शहर के सबसे प्रतिष्ठित मार्किट में शुमार है. यहां रेडीमेड कपड़ो की दो सौ से अधिक दुकानें हैं. वहीं फुटवियर व अन्य समानों की दुकानें भी मौजूद हैं. इस बाजार में रोजाना का औसत कारोबार करीब एक करोड़ का है.

फुटपाथी दुकानदारों को भी उम्मीद

फुटपाथी दुकानदारों को भी इस वर्ष बेहतर कारोबार की उम्मीद है. शहर में होली को लेकर फुटवियर, कपड़े, रंग अबीर, पिचकारी इत्यादि की दुकानें मार्च के पहले सप्ताह से ही लगनी शुरू हो जायेगी. वहीं थाना चौक रोड व सरकारी बाजार में फुटपाथ पर लगने वाले कपड़े के दुकानदारों को भी बाजार से उम्मीद रहती है. इस बार फुटपाथ के दुकानों पर रौनक देखने को मिलेगी. रेडिमेड कपड़े व फुटवियर की दर्जनों दुकानें अभी से ही सजा दी गयी हैं. इसके अतिरिक्त फल विक्रेताओं की भी होली में बेहतर कारोबार की उम्मीद है.

ऑनलाइन आर्डर के प्रचलन से बढ़ी परेशानी

भले ही इस साल बेहतर कारोबार की उम्मीद में व्यवसायी उत्साहित हैं. लेकिन बीते चार-पांच सालों से विभिन्न पर्व त्योहार में लोग ऑनलाइन ऑर्डर को प्राथमिकता दे रहे हैं. ऑनलाइन मार्केटिंग का प्रचलन बढ़ा है. ऐसे में कई दुकानदार काफी सोच समझकर स्टॉक मेंटेन कर रहे हैं. दुकानदारों द्वारा स्थानीय ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष ऑफर निकाला जा रहा है. जिससे लोग ऑनलाइन ऑर्डर ना कर स्थानीय दुकानों में ही आकर खरीदारी करें. शहर के सभी प्रमुख शॉपिंग मार्ट अभी से ही मेगा डिस्काउंट ऑफर निकाल कर व्यवसाय कर रहे हैं. वहीं दुकानदार भी स्थानीय स्तर पर होम डिलीवरी जैसी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >