पश्चिम बंगाल के बीएसएफ कैंप में फायरिंग, सारण के हवलदार अजय सिंह की मौत

Saran News : पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित बीएसएफ कैंप में गोलीबारी की घटना में सारण जिले के मांझी निवासी हवलदार अजय कुमार सिंह की मौत हो गई. अनुशासनिक कार्रवाई से नाराज एक जवान की फायरिंग में यह हादसा हुआ, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Saran News : पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित बीएसएफ कैंप में एक जवान द्वारा की गई फायरिंग में सारण जिले के मांझी नगर पंचायत निवासी बीएसएफ हवलदार अजय कुमार सिंह की मौत हो गई. घटना में एक अन्य जवान की भी जान चली गई. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

अनुशासनिक कार्रवाई से नाराज जवान ने की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ जवान शिवम कुमार मिश्रा अनुशासनिक कार्रवाई के तहत क्वार्टर गार्ड की सजा मिलने से नाराज था. इसी दौरान उसने अपने तीन सहकर्मी जवानों पर गोली चला दी. इस फायरिंग में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया.

मांझी के रहने वाले थे हवलदार अजय कुमार सिंह

मृतक हवलदार अजय कुमार सिंह (51 वर्ष) सारण जिले के मांझी नगर पंचायत के उत्तर टोला के निवासी थे. वह अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे. उनके दूसरे भाई अभय सिंह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं. तीसरे भाई अमर सिंह मुजफ्फरपुर में कल्याण पदाधिकारी हैं, जबकि सबसे छोटे भाई अमन सिंह भारतीय सेना में कर्नल के पद पर तैनात हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अजय कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी और एक अविवाहित पुत्री को छोड़ गए हैं. करीब 15 वर्ष पहले उनके पिता एवं भूतपूर्व सैनिक मदन सिंह की भी टमटम के घोड़े के हमले में मृत्यु हो गई थी. अब अजय कुमार सिंह के निधन से परिवार पर एक और बड़ा दुख टूट पड़ा है.

जवानों की मौत के बाद हॉस्पिटल पहुंचे BSF के वरीय अधिकारी

गांव में शोक की लहर

घटना की जानकारी मिलते ही मांझी क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की पुष्टि मृतक के चाचा एवं अधिवक्ता उदय प्रताप सिंह तथा शिक्षक पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने की. वहीं, बीएसएफ की ओर से घटना की जांच की जा रही है.

Also Read : हाजीपुर में चकसिकंदर बाजार से SBI का ATM उखाड़ ले गए बदमाश, कुछ घंटों में बरामद हुई मशीन



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat kiran himanshu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >