माला में बूथ बहिष्कार तो, रिविलगंज के सेंगर टोला में पथराव व झड़प

डीएम तथा अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पहुंचकर मतदान शुरू कराने के साथ-साथ दो लोगों को लिया हिरासत में.

छपरा (सदर). सारण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के कुछ बूथों पर झड़प व मतदाताओं के द्वारा बूथ बहिष्कार के निर्णय को तुरंत पहुंचकर समाधान करने तथा मतदान शुरू कराने में जिला प्रशासन मुस्तैद दिखा. छपरा विधानसभा के माला गांव स्थित वार्ड नंबर 01 में सड़क व नाला नहीं होने से नाराज मतदाताओं द्वारा नाला व सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारों के साथ वोट बहिष्कार शुरू किया गया. बड़ी संख्या में मतदाता सड़क व नाला नहीं होने को ले प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को कोस रहे थे. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अमन समीर तथा पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला के निर्देश पर सदर बीडीओ तथा अन्य पदाधिकारियों ने पहुंचकर लगभग घंटे बाद आम लोगों को समझा-बुझाकर मतदान की प्रक्रिया शुरू करायी. वहीं छपरा विधानसभा क्षेत्र के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला स्थित स्कूल पर दो गुटों के बीच झड़प की सूचना के बाद डीएम अमन समीर तथा अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने पहुंचकर पथराव व झड़प में शामिल दो लोगों को हिरासत में लिया. वहीं शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया शुरू करायी. अमूमन पूरे जिले में मतदान शांतिपूर्ण रहा. आम मतदाता पूरे दिन बूथों पर कारतबद्ध होकर अपने मतदान का उपयोग करते दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

सारण: बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था ने जीता माताओं का भरोसा, जिले में संस्थागत प्रसव 73 से बढ़कर 83.5% पहुंचा; NFHS-6 के आंकड़ों में बड़ा खुलासा

प्रभात खबर इंपैक्ट: प्रभुनाथ नगर में जलजमाव पर हरकत में आया प्रशासन; डीडीसी लक्ष्मण तिवारी ने लिया जायजा, नालों को अतिक्रमणमुक्त कर स्थायी निकासी के दिए निर्देश

सारण: मांझी के डुमाईगढ़ शिव मंदिर में नंदी की प्रतिमा हुई क्षतिग्रस्त, आक्रोश के बाद पुलिस ने संभाली स्थिति; सफाई के दौरान टूटने की पुष्टि

सारण: जिला गंगा समिति की बैठक में डीएम वैभव श्रीवास्तव सख्त; रिविलगंज विद्युत शवदाह गृह पीपीपी मोड पर होगा शुरू, गंगा किनारे पेयजल में आर्सेनिक की होगी विस्तृत जांच

यह भी पढ़ें >