Chhapra News : वोटर लिस्ट में नये वोटरों का नाम जोड़ने में रुचि दिखाएं बीएलओ : बीडीओ

Chhapra News : शनिवार को प्रखंड सभागार परिसर में बीडीओ अमर नाथ की अध्यक्षता में 102 बूथों के बीएलओ की एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में बीडीओ ने बारी-बारी से सभी बूथों के बीएलओ से उनके कार्यों का फीडबैक लिया और आगामी कार्यों के लिए दिशा-निर्देश दिये.

दिघवारा. शनिवार को प्रखंड सभागार परिसर में बीडीओ अमर नाथ की अध्यक्षता में 102 बूथों के बीएलओ की एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में बीडीओ ने बारी-बारी से सभी बूथों के बीएलओ से उनके कार्यों का फीडबैक लिया और आगामी कार्यों के लिए दिशा-निर्देश दिये. अपने संबोधन में बीडीओ अमर नाथ ने कहा कि प्रखंड के वोटर लिस्ट का लिंगानुपात कम है और इस स्थिति में सुधार के लिए सभी बीएलओ को वोटर लिस्ट में महिलाओं का नाम जोड़ने के लिए पूरी तत्परता से काम करना होगा. उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लिंगानुपात में सुधार के लिए लगातार आदेश दिये जा रहे हैं और कार्यों की समीक्षा की जा रही है. बीडीओ ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने बूथों पर अधिक से अधिक महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए प्रयास करें. इसके अतिरिक्त, बीडीओ ने कहा कि होली के दौरान दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग अपने घरों को लौटेंगे, ऐसे में बीएलओ को नये वोटरों से संपर्क स्थापित कर उनके नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का प्रयास करना होगा. बैठक में अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ से बीडीओ ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का पत्र जारी किया है. वहीं इस बैठक में नसीम अहमद, सुशील कुमार, अनिल कुमार सिंह, चंदन सिंह, वीरेंद्र सिंह, मिंटू कुमार, गोपाल सिंह, मनोज कुमार, अमरेंद्र कुमार अनुराग, राजकुमार, इंदीवर कुमार सुमन, कादिर हसन, कैलाश मांझी, उमेश कुमार और अब्दुल्लाह वारसी सहित कई बीएलओ उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >