Saran News : बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन, बीडीओ ने जीविका दीदियों से की अपील

Saran News : विशेष मतदाता सर्वेक्षण अभियान को लेकर बीडीओ सुधीर कुमार ने जीविका केचसाथ बैठक की.

मढ़ौरा. विशेष मतदाता सर्वेक्षण अभियान को लेकर बीडीओ सुधीर कुमार ने जीविका केचसाथ बैठक की. उच्च विधालय मढ़ौरा के सभागार में आयोजित बैठक में बीडीओ ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार जो लोग मतदाता पहचान पत्र के लिए दस्तावेज का सत्यापन नहीं कराएंगे उनका नाम सूची से काट दिया जाना है. दस्तावेज सत्यापन की समय सीमा 26 जुलाई तक है. इस दौरान प्रखंड के सभी बीएलओ घर-घर तक जायेगे. कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम इसलिए चलाया है, कि बहुत सारे लोगों की मृत्यु हो गयी है तथा कुछ लोग लंबे समय से संबंधित विधानसभा क्षेत्र छोड़कर दूसरी जगह चले गये हैं. गणना प्रपत्र लेकर बीएलओ घर-घर जा रहे हैं. इस दौरान लोगों को चाहिए कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पहचान पत्र के लिए जो दस्तावेज निर्धारित किये गये हैं उसे बीएलओ के माध्यम से फॉर्म भरकर दे. मतदाताओं के दस्तावेज सत्यापन के लिए बीएलओ के स्तर से काम शुरू कर दिया गया है. बीडीओ ने बताया कि सत्यापन के लिए भारत निर्वाचन आयोग में 11 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया गया है. जीविका दीदी से विशेष मतदाता सर्वेक्षण अभियान के लिए ग्रामीणों को जागरुक करने की अपील की. कहा कि क्षेत्र विशेष में सम्बंधित बीएलओ के कार्यों की मुनिटरिंग करनी है और किसी तरह की कमी से अवगत कराना है. इस दौरान सैकड़ो की संख्या में जीविका दीदी और जीविका बीपीएम उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >